Home » Uncategorized » दुःखद : करवाचौथ पर छुट्टी लेकर आ रहे जवान की सड़क हादसे में मौत…

दुःखद : करवाचौथ पर छुट्टी लेकर आ रहे जवान की सड़क हादसे में मौत…

लाइव हिमाचल/मंडी: हिमाचल प्रदेश का जवान छुट्टी पर घर आते वक्त हादसे का शिकार हो गया। जिला मंडी के उपमंडल गोहर की खारसी पंचायत से संबंधित भारतीय सेना के जवान 26 वर्षीय ढमेश्वर दत्त का सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ है। वह करवाचौथ पर घर छुट्टी पर आ रहे थे। वहीं ढमेश्वर दत्त दो अन्य साथी जवानों के साथ घर आ रहे थे। हादसे में उनके एक साथी सैनिक का भी निधन हुआ है। ये लोग कार में आ रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। स्वजन के मुताबिक शनिवार सायं चमकौर साहिब रूपनगर लुधियाना रोड पर सामने से आ रही एक गाड़ी से उनकी कार की टक्कर हो गई। तीसरा साथी घायल हुआ है।

ढमेश्वर था परिवार का इकलौता सहारा

ढमेश्वर अपने परिवार का इकलौता सहारा था। बुजुर्ग माता पिता से जहां उनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया है तो वहीं छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घर में पत्नी व तीन साल का बेटा और आठ महीने की बेटी है। पत्नी जवान उम्र में ही विधवा हो गई है तो वहीं तीन साल और आठ माह के बच्चों को अब पिता का प्यार नहीं मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *