Home » Uncategorized » घर में छह दिनों से भड़क रही रहस्यमयी आग, अचानक जलने लगता है सामान

घर में छह दिनों से भड़क रही रहस्यमयी आग, अचानक जलने लगता है सामान

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र की धुपक्यारा पंचायत के संसार चंद जरियाल के घर में पिछले छह दिन से रहस्यमयी तरीके से आग लग रही है।  हालांकि, बिजली बोर्ड ने अपनी ओर से घर बिजली काट दी है लेकिन  घर में आग लगने का सिलसिला अभी थमा नहीं है।  पुलिस व अग्निशमन विभाग भी मौके का मुआयना कर चुका है। लेकिन इस आग के रहस्य से पर्दा अभी तक नहीं उठ पाया है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस आग के रहस्य पर किसी प्रकार की कोई जांच करने के लिए कोई नहीं आया है, जिससे परिवार में रोष है। रहस्यमयी आग से जहां परिवार सहमा हुआ है, वहीं यह परिवार पिछले छह दिन से सही ढंग से सो भी नहीं पाया है। इस आग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप है। हालांकि,  राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है और परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *