Home » Uncategorized » रोटरी मिडटाउन ने सिटी हॉस्पिटल सोलन में सुपर स्पेशियलिटी शिविर का किया आयोजन…

रोटरी मिडटाउन ने सिटी हॉस्पिटल सोलन में सुपर स्पेशियलिटी शिविर का किया आयोजन…

लाइव हिमाचल/सोलन: रोटरी मिडटाउन सोलन ने सिटी हॉस्पिटल सोलन में एक सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया। यह जानकारी रोटेरियन धर्मेंद्र कंवर ने दी। उन्होंने कहा कि रोटरी मिडटाउन सोलन समय – समय पर इस तरह के कैंप आयोजित करता आ रहा है। वहीं भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाएगा जिससे जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

इस मौके पर इस शिविर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमीत सिंह और जीएमसीएच 32 चंडीगढ़ की डॉ. इशरीन अहूजा ने मरीजों की जांच की। साथ ही लिवर की बीमारी से पीड़ित मरीजों का फाइब्रोस्कैन टेस्ट किया गया ताकि उन्हें जागरूक किया जा सके। वहीं इस मौके पर किन्नौर जिले और दूर-दराज के इलाकों से कई मरीज आए। क्लब के अध्यक्ष डॉ. अंजिल आद्या ने डॉक्टरों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसी सुविधाएं प्रदान करने का वादा किया।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]