Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर से मौसम बिगड़ने लगा है. आज कई जिलों में बारिश की संभावना है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम के चलते मनाली और बंजार में दो दिनों के लिए स्कूल बंद किए गए हैं. रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में जहां बारिश का सिलसिला जारी रहा, वहीं धूप खिलने से कई स्थानों पर तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया है. मंडी और कुल्लू में सुबह के समय जमकर बारिश हुई, जबकि दोपहर तक मौसम साफ हो गया है. ऐसे ने बात करें तो प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के बाद मौसम साफ दिखाई दिया. हिमाचल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू और चंबा जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि कुछ स्थानों पर तीव्र बौछारों के साथ एक या दो स्थानों पर हल्की गर्जन के साथ बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया गया है. वहीं दूसरी ओर सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, शिमला और किन्नौर के कुछ स्थानो पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि लाहौल स्पीति जिले में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने संभावना जताई गई है. जिला कुल्लू के कई इलाकों में खराब मौसम के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़को की मरम्मत का काम अब तेजी से किया जा रहा है. ऐसे में मनाली और बंजार उपमंडल में 15 और 16 सितंबर 2025 को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए है. विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. रविवार को बारिश और धूप खिलने के साथ प्रदेश के कई इलाकों के तापमान में बदलाव देखा गया है. ऐसे में यहां ताबो में सबसे अधिक तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया है. जबकि शिमला में अधिकत तापमान 22.4 , सुंदरनगटवमे 27.9, भुंतर में 30.3, कल्पा में 23.2, धर्मशाला में 25.1, ऊना में 30.6, नाहन में 25.8, केलांग में 25.8, सोलन में 30.0, मनाली में 24.7, कांगड़ा में 30.8, मंडी में 27.6, बिलासपुर में 32.2, हमीरपुर में 29.9, जुब्बड़हट्टी में 24.8, कुफरी में 18.0, कुकुमसेरी में 28.0, नारकंडा में। 18.2, भरमौर में 24.5, रिकांगपिओ में 27.4, धौलाकुआं में 29.8, ताबो में 34.7, और बजौरा में 32.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।





