Home » Uncategorized » दो बार की शादी…दोनों ही बार मिला धोखा, पहली दुल्हन निकली नशेड़ी, दूसरी शादी के दूसरे दिन ही भागी…

दो बार की शादी…दोनों ही बार मिला धोखा, पहली दुल्हन निकली नशेड़ी, दूसरी शादी के दूसरे दिन ही भागी…

हमीरपुर : हमीरपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां शख्स ने दो बार शादी की और दोनों ही बार उसके साथ धोखा हुआ. पहली दुल्हन नशेड़ी निकली और दूसरी शादी के दूसरे दिन ही फरार हो गई. बिचौलिये ने तो यहां तक कि शादी के नाम पर आठ लाख रुपये भी ठग लिए गए हैं. मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है और अब पीड़ित शख्स ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले में सनाही पंचायत के राकेश कुमार के साथ दो बार शादी करवाने के नाम पर करीब 8 लाख रुपये की ठगी की गई है. पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि विवाह संपन्न होने के कुछ ही दिनों बाद उसकी दुल्हव घर छोड़कर फरार हो गई. राकेश कुमार ने बताया कि पहले फरवरी माह में जिस लड़की से शादी की गई थी, वह पंजाब की रहने वाली थी और नशे की आदि थी और घर में नशा किया करती थी और उसे फिर पंजाब छोड़कर वापस आ गए. फिर राकेश कुमार को बिचौलिए अरविंद कुमार ने दूसरी जगह शादी करवाने का आश्वासन दिया. इसके बदले में और पैसे की डिमांड की गई और उसे पैसा दिया गया। अरविंद कुमार ने राकेश कुमार की दूसरी शादी होशियारपुर में रहने वाली एक लड़की से करवाई, जो दूसरे दिन ही घर से चली गई. धोखाधड़ी का शिकार हुए राकेश कुमार ने बताया कि एसपी हमीरपुर कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई. पीड़ित परिवार ने बताया कि यह पूरी तरह से सुनियोजित साजिश है, जिसके तहत उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचाया गया मानवाधिकार आयोग की जिला प्रधान अंजना ने बताया कि राकेश कुमार के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है. उन्होंने बताया कि अरविंद नाम के व्यक्ति ने राकेश कुमार का दो बार विवाह करवाया और 8 लाख लिया है. जब उसे बातचीत करने के लिए बुलाया गया तो अरविंद कुमार टाल मटोल करने लगा और मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके तहत उसके खिलाफ हमीरपुर एसपी से शिकायत की गई है।

Leave a Comment