Home » Uncategorized » सिरमौर कल्याण मंच सोलन की विशेष बैठक हुई आयोजित

सिरमौर कल्याण मंच सोलन की विशेष बैठक हुई आयोजित

लाइव हिमाचल/अशोक वर्धन/सोलन: सिरमौर कल्याण मंच सोलन की विशेष बैठक सोलन में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रधान प्रदीप ममगाई ने की । चर्चा के लिए बैठक का एजेंडा मंच के महासचिव यशपाल कपूर ने रखा। इस बैठक में डॉ.यशवंत सिंह परमार जयंती पर हुए आय –व्यय का विवरण भी रखा गया जिसे उपस्थति सदस्यों ने अनुमोदित किया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी को भी बधाई दी गई तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों और सहयोग करने वाले लोगों का आभार भी प्रकट किया गया।

आपदा से प्रभावित लोगों का यथा सामर्थ्य करेंगे सहयोग प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण जो लोग काल का ग्रास बने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सिरमौर में भी प्राकृतिक आपदा से जान और माल का काफी नुकसान हुआ है। बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई. यह निर्णय लिया गया कि सिरमौर कल्याण मंच सोलन आपदा प्रभावित लोगों का यथा सामर्थ्य सहयोग करेगा। सिरमौर कल्याण मंच भवन निर्माण पर भी हुई चर्चा बैठक में कोठों में बन रहे सिरमौर कल्याण मंच भवन की प्रगति पर भी चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति दी कि संपर्क अभियान शुरू कर भवन के लिए सहयोग राशी एकत्रित की जाए। इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस.परमार, कँवर वीरेन्द्र सिंह ,डॉ.राम गोपाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, नवीन निश्चल शर्मा, हरिंद्र ठाकुर, कमल सिंह कमल, एल.आर.देहिया, उमेश कमल,वोजगदीश शर्मा, कमल चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *