सोलन : डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों व बागबानों को विभिन्न उत्पाद बनाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिवान चंद ने वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में विभिन्न उत्पादन तैयार किए। प्रशिक्षण के दूसरे दिन महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादक पैक करने, लेबल लगाने और उत्पाद की मार्केटिंग करने की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान सरोज ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रशंसा की और यूनिवर्सिटी से इस तरह के प्रशिक्षण शिविर भविष्य में भी आयोजित करने की मांग की। महिलाओं ने बेकरी उत्पादन बनाने का भी प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रशिणार्थियों को जैम, आचार, बुरांस की स्कवैश और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत अब तक दो प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रसंस्करण के माध्यम से आय वृद्धि और उद्यमियता की तरफ युवाओं व किसानों को बढ़ावा देना है।



