Home » ताजा खबरें » खुशखबरी : 14 सितंबर से माँ वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शूरू, भूस्खलन के कारण 19 दिन से थी बंद…

खुशखबरी : 14 सितंबर से माँ वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शूरू, भूस्खलन के कारण 19 दिन से थी बंद…

जम्मू : पिछले 17 दिनों से स्थगित श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अब फिर शुरू होने वाली है। खराब मौसम और पवित्र तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण अस्थायी रूप से स्थगित होने के बाद श्राइन बोर्ड ने नवरात्र से पहले यात्रा शुरू करने का एलान किया है। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा 14 सितंबर यानी रविवार से एक बार फिर शुरू की जाएगी। श्राइन बोर्ड के अनुसार, तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र साथ रखें। इसके साथ ही निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। यात्रा के समय RFID-आधारित ट्रैकिंग कार्ड पहनना भी अनिवार्य होगा। लाइव अपडेट, बुकिंग सेवाओं और हेल्पलाइन सहायता के लिए श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.maavaishnodevi.org” पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। इसके सात ही श्राइन बोर्ड ने अस्थायी निलंबन के दौरान सभी श्रद्धालुओं के धैर्य और समझ के लिए उनका आभार भी जताया है। जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा सोलह दिनों से स्थगित थी। अब 14 सितंबर से यात्रा एक बार फिर शुरू की जा रही है। बता दें कि 26 अगस्त को कटरा क्षेत्र की त्रिकुटा पहाड़ियों में अधकुवारी में बादल फटने से हुए भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए। यात्रा उसी दिन अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *