Home » Uncategorized » पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अभी जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव…

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अभी जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव…

Petrol Diesel Price: हर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की ताज़ा कीमतों पर भी सबकी नजर रहती है। दरअसल आम आदमी की जेब से लेकर परिवहन और व्यापार तक, ईंधन की कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी को सीधे प्रभावित करती हैं। आपको बता दें कि देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर-रुपया विनिमय दर और टैक्स में बदलाव पर निर्भर करती हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

कई शहरो में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। यहां आपको कई शहरों का अपडेट लिस्ट दी गई है।

शहर पेट्रोल (₹) डीज़ल (₹)
नई दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
मुंबई ₹103.50 ₹90.20
कोलकाता ₹105.41 ₹92.02
बेंगलुरु ₹102.92 ₹90.99
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
जयपुर ₹104.72 ₹90.21
लखनऊ ₹94.69 ₹87.81
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
पटना ₹105.60 ₹91.83

CNG Rate Today: प्रमुख शहरों में CNG रेट

सीएनजी के रेट में बदलाव दर्ज किया गया है। चलिए जानते हैं प्रमुख शहरों में सीएनजी का ताजा रेट

शहर कीमत (₹)
नई दिल्ली ₹76.59
मुंबई ₹77.00
चेन्नई ₹91.50
कोलकाता ₹91.50
पटना ₹84.54

कीमतें क्यों बदलती हैं

बता दें कि ईंधन की दरें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है। डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी भी कीमतों को प्रभावित करती है क्योंकि तेल का आयात डॉलर में किया जाता है। वहीं इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले कर (एक्साइज ड्यूटी और वैट) खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। रिफाइनिंग लागत, मांग-आपूर्ति का संतुलन और त्योहारी सीजन या मौसम के हिसाब से खपत में उतार-चढ़ाव भी दरों को प्रभावित करते हैं।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *