Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश को मिली 1500 करोड़ की राहत राशि के लिए पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार…

हिमाचल प्रदेश को मिली 1500 करोड़ की राहत राशि के लिए पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार…

लाइव हिमाचल/सोलन: पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश का आज हवाई सर्वेक्षण किया और कांगड़ा जिले में आपदा प्रभावितों से भी मुलाकात की. इस दौरान केंद्र सरकार की ओर हिमाचल प्रदेश को 15 सौ करोड़ की फौरी राहत जारी की गई। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैज़ल ने हिमाचल प्रदेश को मिली 1500 करोड़ की राहत राशि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई हाल ही में  प्राकृतिक आपदा से भारी जन–धन की हानि हुई है। इस कठिन घड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश का दौरा कर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से भेंट की। और हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की है। साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवज़ा और घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह कदम प्रभावित जनता के ज़ख्मों पर मरहम लगाने और प्रदेश के पुनर्निर्माण में बड़ा सहारा साबित होगा। डॉ. सैज़ल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह दौरा न केवल बड़ी राहत का ऐलान है अपितु उनके संवेदनशील हृदय का भी परिचायक है,क्योंकि उन्होंने स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालात का निरीक्षण किया और जनता का दुःख बाँटा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन घड़ी में विपक्षी मित्रों को भी प्रधानमंत्री जी के इस बड़े निर्णय की सराहना और धन्यवाद करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *