Home » Uncategorized » Vice President Election Live: उपराष्ट्रपति चुनाव के आ गए नतीजे, सीपी राधाकृष्णन को मिली भारी जीत

Vice President Election Live: उपराष्ट्रपति चुनाव के आ गए नतीजे, सीपी राधाकृष्णन को मिली भारी जीत

दिल्ली: एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सी.पी. राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति चुने गए हैं. राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि उन्हें 452 प्रथम वरीयता मत मिले. वहीं विपक्ष के उम्मीदवार जस्टिस सुधर्शन रेड्डी को 300 प्रथम वरीयता मत प्राप्त हुए. इस तरह स्पष्ट अंतर से राधाकृष्णन की जीत पक्की हुई. राधाकृष्णन के नामांकन के बाद से ही एनडीए खेमे का पलड़ा भारी माना जा रहा था. उनके चुने जाने के साथ ही अब वे राज्यसभा के सभापति पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

उपराष्ट्रपति चुनाव के दोनों उम्‍मीदवारों का परिचय
सी.पी. राधाकृष्णन (एनडीए):
महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल और तमिलनाडु के बीजेपी के वरिष्ठ नेता. राधाकृष्णन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से लंबे समय से जुड़े हैं और तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है।

बी. सुदर्शन रेड्डी (इंडिया ब्लॉक): सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज, जो 2011 में रिटायर हुए. तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाले रेड्डी ने कई महत्वपूर्ण फैसलों में अपनी भूमिका निभाई है. विपक्ष उन्हें संविधान के मूल्यों की रक्षा करने वाले उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *