Home » Uncategorized » कर्नल डॉ. संजय शांडिल बद्दी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर इन प्रैक्टिस नियुक्त

कर्नल डॉ. संजय शांडिल बद्दी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर इन प्रैक्टिस नियुक्त

सोलन: कर्नल डॉ. संजय शांडिल को महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, बद्दी में वाणिज्य और प्रबंधन विभाग में प्रोफेसर इन प्रैक्टिस के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अपने करियर का एक मील का पत्थर बताते हुए डॉ. शांडिल ने कुलपति, प्रोफेसर (डॉ.) आर.के. गुप्ता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रोफेसर गुप्ता का समर्थन और दूरदर्शी नेतृत्व मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनके मार्गदर्शन में मैं विश्वविद्यालय को अकादमिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। अपनी नई भूमिका पर बात करते हुए कर्नल डॉ. शांडिल ने जापानी सिद्धांत ‘इकिगाई’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “सक्रिय रहें, सेवानिवृत्त न हों’ के सिद्धांत को अपनाते हुए, मैं इस नई भूमिका में वाणिज्य और प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हूं। उन्होंने अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना, उद्योग और अकादमिक जगत के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करना और युवा प्रतिभाओं को भविष्य के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित करना है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *