Home » Uncategorized » हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हिमाचल को भेजी 5 करोड़ रूपए की राहत राशि

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हिमाचल को भेजी 5 करोड़ रूपए की राहत राशि

लाइव हिमाचल/शिमला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को एक पत्र के माध्यम से सूचित किया कि भारी वर्षा से उत्पन्न हुई कठिन परिस्थितियों में हरियाणा सरकार एवं प्रदेश की जनता पूरी संवेदना से लोगों को शीघ्रतिशीघ्र सरकारी सहायता पहुंचाने के आपके प्रयासों के साथ खड़ी है। संकट की इस घड़ी में हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 करोड़ रूपए की राशि आपके राहत कोष में मैंने आज RTGS से भिजवा दी है। यदि किसी भी तरह की राहत सामग्री या सहायता की आवश्यकता हो तो आपके मुख्य सचिव निःसंकोच हमारे मुख्य सचिव को बता दें। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हमारे प्रदेश की ओर से तुरंत ऐसी तमाम सामग्री आपके यहां भिजवा दी जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज आरटीजीएस के माध्यम से हिमाचल को 5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने कुछ राहत सामग्री भी भेजी है। उन्होंने कहा, आपदा की घड़ी में जो राहत सामग्री उत्तर प्रदेश में जनता को दी जाती है, वहीं राहत सामग्री के कुछ ट्रक हिमाचल के अलावा पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल को भेजे गए हैं। वहीं त्रिपुरा सरकार ने भी हिमाचल को पांच करोड़ रुपए की सहायता राशि आपदा राहत कोष में प्रदान की है। सीएम सुक्खू ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। सीएम सुक्खू ने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *