Home » Uncategorized » Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश के डलहौजी के तलाई में फटा बादल, रेन शेल्टर और एक भवन बहा; भारी नुकसान

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश के डलहौजी के तलाई में फटा बादल, रेन शेल्टर और एक भवन बहा; भारी नुकसान

डलहौजी (चंबा) : हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश हो रही है। जिला चंबा में बादल फटने की घटना सामने आई है। डलहौजी-तलाई मार्ग पर तलाई नामक स्थान पर बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। नाले में आई बाढ़ नीचे स्थित गुनियाला गांव तक पहुंच गई। गुनियाला गांव में नाले की बाढ़ की चपेट में आकर तीन से चार चौपहिया वाहनों सहित कुछ दोपहिया वाहन बह गए। बिजली के ट्रांसफार्मर सहित खंभों व तारों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव में डर का माहौल बना हुआ है। गुनियाला गांव में नाले की बाढ़ की चपेट में आकर तीन से चार चौपहिया वाहनों सहित कुछ दोपहिया वाहन बह गए। बिजली के ट्रांसफार्मर सहित खंभों व तारों को भी भारी नुकसान हुआ है। गांव में डर का माहौल बना हुआ है। बनीखेत के नाले भी उफान पर हैं। यहां नालों के समीप स्थित घरों के अंदर तक पानी व कीचड़ पहुंच गया है। तलाई में आई बाढ़ में एक जंजघर भी बादल फटने से बाढ़ की चपेट में आ गया। भूस्खलन होने से डलहौजी के सुभाष चौक से गांधी चौक की ओर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

रॉक गार्डन में नाले में आई बाढ़ बहा ले गई पुल

देवीदेहरा रॉक गार्डन में नाले में आई बाढ़ की चपेट में आकर एक पुल ढह गया व श्मशानघाट भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। पुल ढहने से आसपास के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। बाढ़ का रौद्र रूप देख लोग दहशत में हैं।

चंबा-पठानकोट एनएच बंद, हजारों मणिमहेश यात्री फंसे

चंबा-पठानकोट एनएच बाथरी के समीप नाल्डा पुल के साथ पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। चंबा पठानकोट एनएच पर वाहनों के पहिये थम गए हैं, इस कारण हजारों मणिमहेश यात्री व अन्य लोग फंसे हुए हैं। यहां काफी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। वहीं, चंबा के घोल्टी में नाले में बाढ़ आने से मोहल्ला में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, चंबा के हरदासपुरा मिंडा में एक रसोईघर में पानी आने से नुकसान हुआ है।

चंबा-भरमौर मार्ग बाधित

जिला चंबा में रविवार सुबह से हो रही भारी वर्षा के चलते चंबा-भरमौर एनएच सहित कई मुख्य व संपर्क मार्गों पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिस कारण मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। चंबा भरमौर एनएच लाहड़ के समीप भारी भूस्खलन होने के कारण बंद है। मार्ग के बंद होने की सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की ओर से मशीनरी व कर्मचारियों को इसे बहाल करने के लिए भेज दिया है। भारी वर्षा से चंबा-भरमौर एनएच कलसुईं के समीप भी बंद हो गया है।

चंबा के ये मार्ग भी बंद

इसके अलावा चंबा-भटियात वाया जोत, चंबा-खजियार वाया गेट, चंबा-तीसा, शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू तथा तुनुहट्टी-लाहड़ू-चुवाड़ी मार्ग भी भारी बारिश व भूस्खलन के कारण बंद हैं। तीसा-सत्यास मार्ग भारी भारी भूस्खलन के कारण बंद है। रठियार-भनेरा मार्ग पर रठियार नाला में भारी मात्रा में पानी के साथ मलबा सड़क पर बह रहा है, जिस कारण इस मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद है। इसके अलावा सुंडला-भलेई मार्ग पर भलेई नाला के समीप भी भारी भूस्खलन हुआ है। लाहड़ू-ककीरा मार्ग घारी में भूस्खलन के कारण बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12