Home » Uncategorized » उपमुख्यमंत्री ने ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश, बोले- 100 करोड़ से होगा मंदिर का सौंदर्यीकरण

उपमुख्यमंत्री ने ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश, बोले- 100 करोड़ से होगा मंदिर का सौंदर्यीकरण

शिमला: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम परिवार सहित अपनी कुलदेवी मां श्री ज्वाला जी मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की। इस अवसर पर उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री और बहन भी उनके साथ मौजूद रहीं। अग्निहोत्री ने मां ज्वाला से प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा जनसेवा के अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से श्री ज्वाला माता मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित रूप से हो। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री और बहन के साथ माता श्री बगलामुखी मंदिर भी पहुंचे और यहां भी विधिवत शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *