Home » ताजा खबरें » सोलन: 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया कार चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार…

सोलन: 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया कार चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/अर्की: अर्की क्षेत्र में एक क्वांटो गाड़ी चोरी का मामला पुलिस की तत्परता से महज 24 घंटों में सुलझा लिया गया है। गाड़ी चोरी की यह वारदात 31 जुलाई और 1 अगस्त की दरमियानी रात को हुई, जिसकी रिपोर्ट अर्की निवासी सुरेंद्र कुमार ने 1 अगस्त को पुलिस थाना अर्की में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी क्वांटो गाड़ी (CH-01AQ-8707) उनके गांव तनसेटा स्थित घर के ऊपर बनी पार्किंग में खड़ी थी, जिसकी चाबी उनके पास ही थी। जब वह 1 अगस्त की सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी पार्किंग में मौजूद नहीं है। उन्होंने आस-पास के क्षेत्रों में गाड़ी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्हें शक हुआ कि किसी शरारती तत्व ने गाड़ी चोरी कर ली है। चोरी हुई गाड़ी की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख बताई गई है। शिकायत के आधार पर अर्की थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया। इसी आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 अगस्त को गांव तनसेटा निवासी मनीष कुमार (25) पुत्र कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मनीष कुमार अर्की उपमंडल की जोबड़ी पंचायत का निवासी है।पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ चोरी हुई क्वांटो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को  2 अगस्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यदि इसमें अन्य व्यक्ति संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]