Home » ताजा खबरें » हिमाचल के मशहूर पप्पू चाय – पकोड़े वाले और बेटे पर आधा दर्जन लोगों ने किया जानलेवा हमला

हिमाचल के मशहूर पप्पू चाय – पकोड़े वाले और बेटे पर आधा दर्जन लोगों ने किया जानलेवा हमला

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के चौकीवाला में अपने स्वादिष्ट पकोड़े और चटनी के लिए मशहूर पप्पू पकोड़े वाले और उनके बेटे पर एक सनसनीखेज जानलेवा हमला किया गया. यह हमला उस समय हुआ, जब पप्पू और उनका बेटा अपनी दुकान पर काम कर रहे थे. अचानक आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने तेज हथियारों, डंडों और लोहे की रॉड्स से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावरों ने तब तक मारपीट जारी रखी, जब तक दोनों बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गए. इस दौरान करीब 30 सेकेंड्स में 50 से अधिक बार तीन युवकों ने दोनों पर डंडे से वार किए और फिर भाग गए. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की मदद से घायल पप्पू और उनके बेटे को तुरंत नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों पीड़ितों के बयान दर्ज किए. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. इस हमले की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिखाई देता है कि कैसे हमलावर अचानक दुकान में घुसे और पप्पू व उनके बेटे पर बेरहमी से हमला किया. हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जिससे आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिलने की उम्मीद है. पीड़ित पप्पू पकोड़े वाले दुकानकाद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 31 जुलाई को पकोड़े और चाय की देरी को लेकर कुछ लोगों से उनकी बहस हो गई थी, जिसके बाद उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और फरार हो गए. पप्पू ने कहा, “मैं उन लोगों को नहीं जानता था. दोपहर जब मैं अपने बेटे के साथ दुकान पर काम कर रहा था, तभी आधा दर्जन से ज्यादा लोग आए और तेज हथियारों, डंडों और रॉड्स से हम पर हमला कर दिया. वे हमें जान से मारने की नीयत से आए थे.” उन्होंने बताया कि यह हमला उन पर दूसरी बार हुआ है, लेकिन उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है. पप्पू ने पुलिस प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति ऐसी बर्बरता का शिकार न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]