Home » Uncategorized » शिक्षा निदेशालय ने दिए हेड ऑफ अकाउंट्स के कोड बदलने के निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने दिए हेड ऑफ अकाउंट्स के कोड बदलने के निर्देश

शिमला: हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान हेड ऑफ अकाउंट्स कोड 207-एजुकेशन से बदलकर 220-स्कूल एजुकेशन कर दिया जाएगा। इस संबंध में निदेशालय द्वारा सचिव (शिक्षा) के पत्र का हवाला देते हुए बताया गया कि अब बजट का आवंटन नए कोड के तहत किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार जिन मदों को इस नई व्यवस्था के तहत स्थानांतरित किया जा रहा है, उनमें सेकेंडरी स्कूल्स (डिमांड नंबर 08), हाई स्कूल (एमएनपी को छोड़कर) से जुड़ा खर्च (डिमांड नंबर 31) और सेकेंडरी स्कूल्स (डिमांड नंबर 32) शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि विभाग के सभी डीडीओ (ड्रॉइंग एंड डिसबर्सिंग ऑफिसर) अब 1 अगस्त 2025 से कोड 207-एजुकेशन के तहत आवंटित बजट को वापस करेंगे। जब तक हेड ऑफ अकाउंट्स को बदलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोड 207 के तहत कोई नया आवंटन नहीं किया जाएगा। शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का बजट आवंटन निदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी डीडीओ तुरंत प्रभाव से विभिन्न मदों में पहले से तैयार किए गए बिलों को वापस लें, ताकि कोड 207-एजुकेशन से कोड 220-स्कूल एजुकेशन में बदलाव की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]