Home » ताजा खबरें » हिमाचल प्रदेश के मंडी में फिर फटा बादल… फ्लैश फ्लड में मचाई तबाही, 3 की मौत, कई वाहन मलबे में दबे…

हिमाचल प्रदेश के मंडी में फिर फटा बादल… फ्लैश फ्लड में मचाई तबाही, 3 की मौत, कई वाहन मलबे में दबे…

Oplus_131072

Mandi Flood News: मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और फिर 30 जुलाई से चार अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है. सूबे में बीती रात से सुबह तक भारी बारिश हुई है और मंडी जिले पर फिर से कुदरत का कहर बरपा है. अब तक तीन लोगों की मौत हुई है, जिसमें पति पत्नी औऱ बेटा शामिल हैं. ये परिवार जेल रोड की पूर्व पाषर्द कृष्णा का परिवार था, जो फ्लड की चपेट में आ गया था. मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने बताया कि बीती रात से लेकर मंगलवार सुबह तक सबसे अधिक बारिश मंडी जिले में रिकॉर्ड की गई, जहां 198.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है. इसके अलावा, पंडोह में 124.0 मिमी, कटौला में 89.1 मिमी, देहरागोपीपुर में 74.0 मिमी, बेरठिन 72.4 मिमी, नादौन और ऊना में 72.0 मिमी, गोहर और सुजानपुर टिहरा में 66.0 मिमी, काहू में 59.4 मिमी, रायपुर मैदान 55.6 मिमी, नेरी 54.5 मिमी, और पालमपुर में 47.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. प्रशासन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने और सतर्क रहने की अपील की है. पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया और राहत तथा बचाव कार्य हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए. बीती रात मण्डी शहर में भारी बरसात के कारण मलबे की चपेट में आने और नाले में गाड़ियों के नीचे दबने से तीन लोगों की दुःखद मृत्यु हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दर्जनभर लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है.यह घटना हृदय विदारक एवं पीड़ादायक हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने कि शक्ति देने कि प्रार्थना करता हूँ. मंडी के उपमंडल सदर, बीती रात हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है. इन हालातों को देखते हुए एसडीएम सदर मंडी रूपिंदर कौर (आईएएस) ने 29 जुलाई 2025 को क्षेत्र के सभी स्कूल, डाइट, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. एसडीएम ने आदेश में स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34(ए) के अंतर्गत उन्हें प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी के जेल रोड और जोनल अस्पताल के पास काफी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है और लोगों के घरों में मलबा घुसा है.  मंडी के बिपासा सदन में रिलीफ कैंप लगाया गया है. बिजली विभाग, पीडब्ल्युडी और अन्य विभाग राहत और बचाव में लगे हैं. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. डीसी ने कहा कि हो सके तो लोग घरों से बाहर ना हीं निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *