Home » Uncategorized » महिला से व्हाट्सएप कॉल पर हुई ठगी, भतीजे के नाम पर ऐंठ लिए 1.5 लाख रुपए; जिला सोलन का है मामला…

महिला से व्हाट्सएप कॉल पर हुई ठगी, भतीजे के नाम पर ऐंठ लिए 1.5 लाख रुपए; जिला सोलन का है मामला…

सोलन: जिला सोलन के बसाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की निवासी शशि मिश्रा से साइबर ठगों ने भतीजे को फंसाने की बात कहकर 1.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत पर पुलिस थाना सदर सोलन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पीड़िता ने बताया कि उसे दो अज्ञात मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वालों ने खुद को अभिमन्यु और मुदित बताया और दावा किया कि अमेरिका में रहने वाला उसका भतीजा पुलिस की हिरासत में है। ठगों ने उसे झांसा दिया कि भतीजे को छुड़वाने के लिए पैसे देने होंगे। डरे-सहमे माहौल में महिला ने बताए गए बैंक खाते में ₹1,50,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब ठगों ने और ₹1 लाख की मांग की, तो उन्होंने भतीजे से बात की और पूरा मामला फर्जी पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता से प्राप्त जानकारी और बैंक डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *