Home » Uncategorized » पेयजल संकट को लेकर जलशक्ति विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल, शैलेंद्र गुप्ता बोले; प्रदर्शन के बाद ही बड़ी सप्लाई पहले क्यों नहीं मिला पानी…

पेयजल संकट को लेकर जलशक्ति विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल, शैलेंद्र गुप्ता बोले; प्रदर्शन के बाद ही बड़ी सप्लाई पहले क्यों नहीं मिला पानी…

लाइव हिमाचल/सोलन : भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष व नगर निगम पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने शहर में लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट को लेकर जलशक्ति विभाग की कार्यशैली सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि शूलिनी मेले तक जल आपूर्ति सामान्य थी जबकि उन दिनों में हमेशा दिक्कत आती थीं। सच्चाई यह है कि सबसे गंभीर संकट 29 जून से 14 जुलाई के बीच आया, उसे विभाग छिपा रहा है और शहर की जनता को गुमराह किया जा रहा। शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद शहर में कैसे एक ही दिन में 95 लाख लीटर पानी आ गया। उन्होंने कहा कि विभाग यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि शूलिनी मेले तक का जल की आपूर्ति सामान्य थी जबकि उन दिनों में दिक्कत आती थी जिसके लिए विभाग की सराहना भी की गई। लेकिन सबसे गंभीर संकट 29 जून से 14 जुलाई के बीच आया उस पर ना चर्चा करते हुए उसे जानबूझकर छुपाया जा रहा है। और सोलन की जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने बताया की प्रदर्शन के तुरंत बाद शहर को 95 लाख लीटर पानी मिला और उससे अगले दिन यानि सोमवार को यह मात्र एक करोड़ 10 लाख लीटर के करीब पहुंच गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब गाद की समस्या जस की तस बनी हुई है तो फिर अचानक यह सुधार कैसे संभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह जल संकट नहीं बल्कि व्यवस्था संकट है विभाग द्वारा पहले पानी की भारी किल्लत दिखाना और अब जरूरत से ज्यादा पानी देना यह सिद्ध करता है। कि जल संकट की आड़ में प्रशासनिक और तंत्रगत  लापरवाही छुपाई जा रही है। उन्होंने जनता से अपील है कि अब वह आंकड़ों और बयान बाजी से भ्रमित ना हो और इस मुद्दे को लेकर जवाबदेही तय करने के लिए आवाज़ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *