Home » ताजा खबरें » स्कूल जा रही नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

स्कूल जा रही नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Oplus_0

लाइव हिमाचल/सोलन : परवाणू थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 351(2) एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस थाना परवाणू में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि 1 जुलाई 2025 को सुबह करीब 8 बजे उनकी बेटी स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में गांव का ही एक युवक संजु पुत्र माघी राम, निवासी गांव व डा. खा. प्राथा, तहसील कसौली, जिला सोलन (उम्र 21 वर्ष), उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर कालका, हरियाणा ले गया। वहां आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसके पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। पीड़िता डर के मारे चुप रही और 9 जुलाई को उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत थाना परवाणू में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने संजीदगी दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी संजु को 10 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। परवाणू थाना के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कृत्य में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *