सोलन: आज सेवा भारती सोलन की डगशाई इकाई द्वारा डगशाई मंडल के अंतर्गत गांव बोहली सोलन हिमाचल प्रदेश में गंगा सेवा संस्थान के तहत सेवा भारती सोलन द्वारा संचालित सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया।

जिसमें विशेष रूप से दिल्ली से आए प्रतिनिधि माननीय श्रवण कुमार पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सेवा भारती एवं महावीर जी उपस्थित रहे। सेवा भारती सोलन इकाई की ओर से स्नेह लता एवं अनिल कुमार जी उपस्थित रहे।





