Home » ताजा खबरें » ऐसा व्यवस्था परिवर्तन जिससे मच हड़कंप, महिला को एक लाख रुपये आया पानी का बिल

ऐसा व्यवस्था परिवर्तन जिससे मच हड़कंप, महिला को एक लाख रुपये आया पानी का बिल

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में जल शक्ति विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को पानी के तीन माह के बिल में भारी बढ़ोतरी से जनता में हड़कंप मच गया है. ऐसे में सरकार के प्रति जनता में भारी रोष पैदा हो गया है. सरकार ने पानी के चार्जेज़ बढ़ाए हैं और उपभोक्ताओं को अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2024 के बिल जून महीने में दिए हैं. इस भारी-भरकम बढ़ोतरी से जनता में हाहाकार मचा हुआ है. उपभोक्ताओं की मानें तो जल शक्ति विभाग की लापरवाही से जहां बिल छह-छह महीने बाद दिए गए हैं, वहीं बिना नोटिफिकेशन के बिलों में बढ़ोतरी से जनता में सरकार के प्रति भारी नाराज़गी है. उपभोक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पानी के बिलों में इतनी ज़्यादा बढ़ोतरी की है कि दूध, दही और मक्खन के रेट कम लगते हैं, लेकिन पानी के रेट कई गुना बढ़ा दिए गए हैं. उन्होंने सरकार से बिलों में कटौती करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है. शास्त्री नगर की स्थानीय निवासी एवं पार्षद अमीना राजगौर महंत ने कहा कि जल शक्ति विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को पानी के भारी-भरकम बिल दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे ₹1,00,000 का पानी का बिल दिया गया है, जबकि पहले तीन महीने का ₹8,000 से ₹10,000 तक बिल आता था. उन्होंने कहा कि बिलों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे जनता में भारी रोष है. ऐसे में सरकार को पानी के बिलों में कटौती करनी चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके. स्थानीय निवासी रेशमा वर्मा ने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा पानी के बिलों में भारी बढ़ोतरी की गई है जिससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. उन्होंने कहा कि मेरा पानी का बिल तीन माह का ₹1,500 आता था, लेकिन इस बार ₹9,000 आया है. उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी को लेकर जनता में भारी रोष है. सरकार को पानी के बिलों में कटौती करनी चाहिए ताकि जनता को सुविधा हो सकेय. कुल्लू की स्थानीय निवासी पदमा शर्मा, जनक दुलारी, कला राजगौर महंत ने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2024 के तीन माह के बिल में भारी बढ़ोतरी की गई है जिससे गरीब लोगों के लिए भुगतान करना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने “व्यवस्था परिवर्तन – सुख की सरकार” का नारा दिया है, वहीं दूसरी तरफ पानी के बिलों में चार गुना बढ़ोतरी कर दी है जिससे जनता में हड़कंप मच गया है. उन्होंने कहा कि सरकार पानी के बिलों में कटौती करे अन्यथा सड़कों पर आंदोलन होगा. स्थानीय निवासी वीनांक शर्मा ने कहा कि जल शक्ति विभाग ने अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2024 के तीन माह के बिलों में भारी बढ़ोतरी की है. उन्होंने कहा कि बिल की डेट ऑफ इश्यू दिसंबर 2024 है, लेकिन उपभोक्ताओं को यह बिल जून के अंतिम सप्ताह में दिया गया। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग ने छह महीने के बाद पानी का बिल दिया है जिसमें सरकार ने टैरिफ बढ़ाकर अब 30,000 लीटर पानी पर ₹60 फ्लैट रेट निर्धारित किया है. इससे उपभोक्ताओं को 5,000 से लेकर ₹2,00,000 तक के बिल मिले हैं, जिससे जनता में भारी रोष है. उन्होंने कहा कि बिना नोटिफिकेशन के पानी के रेट बढ़ाना अनुचित है. यह सरकार जनता की भलाई के लिए चुनी गई थी लेकिन जिस तरह से सेवाओं में भारी बढ़ोतरी की गई है उससे जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि 3 महीने का ₹15,000 बिल आया है और 6 महीने का बिल बकाया है. अब जनता सरकार को पानी के पैसे देगी या अपने राशन और परिवार का पालन-पोषण करेगी, यह सरकार को सोचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *