Home » Uncategorized » नाहन: NHAI अधिकारियों पर हमला, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बोले मुख्यमंत्री मंत्री को बर्खास्त करें

नाहन: NHAI अधिकारियों पर हमला, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बोले मुख्यमंत्री मंत्री को बर्खास्त करें

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/नाहन : हिमाचल प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं। इस घटना को लेकर सिरमौर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दो NHAI अधिकारियों को प्रशासन और मंत्री की मौजूदगी में बुलाया गया। इस दौरान मीडिया कर्मियों को धमकाकर कैमरे बंद करवाए गए और फिर दोनों अधिकारियों को एक कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा गया। विनय गुप्ता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को कमरे से बाहर भी पीटा गया, उन पर गमले फेंके गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह मीडिया के सहयोग से उन्होंने भागकर जान बचाई। वर्तमान में दोनों अधिकारी आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती हैं। सबसे चौंकाने वाली बात, गुप्ता के अनुसार, यह सब एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में हुआ, मगर ना तो उन्होंने बीच-बचाव किया और ना ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री और प्रशासन मिलकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं और मीडिया को धमकाया जा रहा है कि वह यह खबर न चलाए। विनय गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह कानून को हाथ में लेने वाले मंत्री के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। उन्होंने कहा कि ऐसी अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *