Home » ताजा खबरें » करियर राशिफल 28 जून 2025 : शनिवार को रवि योग में शनिदेव की मेहरबानी से इन 5 राशियों को बड़ी मात्रा में होगा धन लाभ, पढ़ें कल का मनी करियर राशिफल

करियर राशिफल 28 जून 2025 : शनिवार को रवि योग में शनिदेव की मेहरबानी से इन 5 राशियों को बड़ी मात्रा में होगा धन लाभ, पढ़ें कल का मनी करियर राशिफल

Career Rashifal : शनिवार 28 जून को रवि योग में शनिदेव की मेहरबानी से मेष और मिथुन सहित 5 राशियों के लोग भाग्‍यशाली साबित होंगे। इन राशियों को करियर के मामले में बड़ा लाभ होने की उम्‍मीद है और आपको पूरे दिन भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल होने से एक साथ बड़ी मात्रा में पैसा आपको मिल सकता है। आपका दिन उन्‍नति से भरा साबित होगा। आप शाम के वक्‍त परिवार के साथ वीकेंड की खुशियां मनाएंगे। देखें कल का मनी करियर राशिफल विस्‍तार से।

मेष राशि करियर राशिफल : दिन लाभ और तरक्‍की से भरा

मेष राशि करियर राशिफल : दिन लाभ और तरक्‍की से भरा

मेष राशि के लिए दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होने की उम्‍मीद है। शुभ ग्रह आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि कर रहे हैं। आपके लिए शुभ राजयोग बन रह हैं, जिससे अचानक आर्थिक लाभ के संकेत मिलते हैं। यह लाभ किसी सरकारी अनुबंध, पैतृक व्यवसाय या शेयर-निवेश के जरिए संभव है। करियर में उच्च पदस्थ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। शाम के समय कोई धार्मिक या सामाजिक आयोजन में व्यय होगा, लेकिन यह व्यय आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि करेगा।

वृषभ राशि करियर राशिफल : नेटवर्किंग के नए द्वार खुल सकते हैं

वृषभ राशि करियर राशिफल : नेटवर्किंग के नए द्वार खुल सकते हैं

वृषभ राशि वालों की योजनाएं सफलता के साथ पूर्ण होने के योग बने हैं। विदेश व्यापार, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े लोगों के लिए लाभ के संकेत दे रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। आपको राजकीय कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। सरकारी कर्मचारी या प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। करियर में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा, और रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। संध्या के समय किसी सामाजिक या प्रतिष्ठित आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे नेटवर्किंग के नए द्वार खुल सकते हैं।

मिथुन राशि करियर राशिफल : आय या बोनस मिल सकता है

मिथुन राशि करियर राशिफल : आय या बोनस मिल सकता है

मिथुन राशि वालों के लिए दिन लाभ के संकेत दे रहा है। आर्थिक मामलों में विवेक से कार्य करने पर आपको मनचाहा लाभ होगा। आप निवेश या वित्तीय निर्णयों में चतुरता दिखाएंगे। पारिवारिक मामलों में भाई-बहनों के साथ मनमुटाव की संभावना है, जो व्यवसाय में साझेदारी करने वालों के लिए कठिनाई पैदा कर सकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा लेकिन आपकी कुशल रणनीति से पराजित होगा। करियर में नई योजनाओं को लागू करने का समय है, लेकिन टीम से असहमति हो सकती है। धन के मामले में अचानक आय या बोनस मिल सकता है।

कर्क राशि करियर राशिफल : दिन सफलता से भरा होगा

कर्क राशि करियर राशिफल : दिन सफलता से भरा होगा

कर्क राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। आपको करियर और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत मिल रहा है। पुराने संपर्कों और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से प्रमोशन या उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके लिए दिन तरक्‍की से भरा होगा। आपकी मनोकामनाएं सिद्ध करेगा और पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से कोई खोई हुई वस्तु या पुराना कर्ज वापसी की संभावना बन रही है। राजनीतिक या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को उच्च सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजना सफल रहेगी और कर्मचारी वर्ग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेगा।

सिंह राशि करियर राशिफल : दिन तरक्‍की से भरा होगा

सिंह राशि करियर राशिफल : दिन तरक्‍की से भरा होगा

सिंह राशि के लोगों का दिन तरक्‍की से भरा होगा। आपके लिए व्यापारिक और व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत लाभदायक है। विरोधी आपके आत्मबल के सामने टिक नहीं पाएंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी में कार्यक्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे वरिष्ठ प्रभावित होंगे। संतान से जुड़े मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है, विशेषकर कोई मीन राशि से संबंधित व्यक्ति आपकी योजनाओं की गोपनीयता भंग करने का प्रयास कर सकता है। अतः सावधानी रखें।

कन्या राशि करियर राशिफल : कोई नया करियर अवसर खुल सकता है

कन्या राशि करियर राशिफल : कोई नया करियर अवसर खुल सकता है

कन्या राशि के लोगों का दिन तरक्‍की से भरा रहने की उम्‍मीद है। ग्रहों की शुभ दृष्टि के कारण आज आपका रचनात्मक पक्ष उभर कर सामने आएगा। विशेषतः शिक्षा, लेखन, कला और डिजाइन क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पहचान और आय दोनों की प्राप्ति होगी। जो लोग लंबे समय से असमंजस में थे, उन्हें स्पष्टता मिलेगी और कार्यों में गति आएगी। धन निवेश सोच-समझकर करें, शेयर या क्रिप्टो जैसे जोखिम भरे साधनों से दूर रहें। नौकरी में सकारात्मक बदलाव संभव है। शाम का समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात में बीतेगा और कोई नया करियर अवसर खुल सकता है।

तुला राशि करियर राशिफल : थोड़ा सोचसमझकर काम करें

तुला राशि करियर राशिफल : थोड़ा सोचसमझकर काम करें

तुला राशि के लोग थोड़ा सोचसमझकर काम करें। आप जोखिम लेने के मूड में हो सकते हैं, लेकिन बिना उचित रणनीति के कोई बड़ा निवेश या करियर परिवर्तन न करें। पारिवारिक सहयोग आपको आत्मबल देगा, परंतु कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। यदि आप स्वतंत्र पेशेवर हैं तो दिन निर्णय लेने के लिए उत्तम है। आर्थिक रूप से खर्च अधिक रहेगा, विशेषतः वाहन या तकनीकी उपकरण पर। कार्यस्थल पर दबाव बना रह सकता है लेकिन आप उससे अच्छे से निपट लेंगे। किसी कानूनी प्रक्रिया से संबंधित कार्यों में रुकावट संभव है, धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल : दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है

वृश्चिक राशि करियर राशिफल : दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संपत्ति या उत्तराधिकार से जुड़ा विवाद गहराने की संभावना है। फिर भी, आप अपने धैर्य और रणनीति से परिस्थितियों को नियंत्रण में ले आएंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, किन्तु रात्रि तक किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी, परंतु सहयोगियों से सतर्क रहना आवश्यक है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपकी योजनाएं आपको बड़ा मुनाफा दे सकती हैं। आपको फैसला सोचकर लेने की सलाह है।

धनु राशि करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी

धनु राशि करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी

धनु राशि वालों को आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ होने की उम्‍मीद है। दिन प्रतियोगिता में भाग लेने या परीक्षा से संबंधित किसी प्रयास के लिए उपयुक्त है। करियर में मनोनुकूल दिशा मिल सकती है, विशेषतः शिक्षा, अध्यापन और परामर्श से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। रणनीतिक निर्णय लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी और कोई पुराना उधार चुकाने में समर्थ रहेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों के लिए उपयुक्त अवसर है। शाम के वक्‍त परिवार के लोगों के जरूरी काम से काफी दौड़ना पड़ सकता है। विशेष ध्यान दें।

मकर राशि करियर राशिफल : कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा

मकर राशि करियर राशिफल : कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा

मकर राशि के लोगों के लिए दिन उत्साह और मनोबल से परिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो अड़चनें थीं, वह दूर होती दिखाई देंगी। कोई बड़ा आर्थिक लाभ या सौदा पक्का हो सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। शेयर बाजार या व्यापार में निवेश करने का भी उचित समय है। करियर में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है, विशेषतः विदेश संबंधी कार्यों में गति आएगी। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। रात्रि में किसी आयोजन में जाने से आपकी व्यस्ता और खर्च दोनों काफी बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि करियर राशिफल : मान सम्‍मान में वृद्धि होने के योग

कुंभ राशि करियर राशिफल : मान सम्‍मान में वृद्धि होने के योग

कुंभ राशि के लोगों के ऊपर कार्यभार अत्यधिक रहेगा और आप एक साथ कई कार्यों में उलझे रह सकते हैं। करियर में सफलता पाने के लिए किसी वरिष्ठ अधिकारी से स्पष्ट वार्ता करनी पड़ सकती है। किसी कारण से आपका अनावश्यक खर्च बढ़ा सकता है, विशेषतः घर या दफ्तर की मरम्मत पर। धन निवेश को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी, इसलिए फिलहाल बड़ा निर्णय न लें। रात्रि में आपको अधिक दौड़भाग की वजह से मानसिक थकान का अनुभव हो सकता है, विश्राम करें। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होने के योग हैं।

मीन राशि करियर राशिफल : खर्चों पर नियंत्रण रखें

मीन राशि करियर राशिफल : खर्चों पर नियंत्रण रखें

मीन राशि के लोगों के लिए धन और व्यवसाय दोनों दृष्टि से शुभ है। व्यवसाय में विस्तार के अवसर मिलेंगे और साझेदारी से जुड़ा कोई प्रस्ताव आपको लाभ दे सकता है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें क्योंकि कोई बड़ा व्यय विवाह या धार्मिक आयोजन से जुड़ा हो सकता है। करियर में पदोन्नति की संभावना है, विशेषतः आईटी, डिजाइन या संगीत से जुड़े लोगों को नई परियोजना का प्रस्ताव मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]