Home » Uncategorized » माजरा प्रकरण: आज डॉ. बिंदल से पूछताछ, विधायक सुखराम चौधरी कल तलब

माजरा प्रकरण: आज डॉ. बिंदल से पूछताछ, विधायक सुखराम चौधरी कल तलब

लाइव हिमाचल/नाहन : राज्य हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल शुक्रवार को माजरा पुलिस स्टेशन में पेश हुए। पांवटा डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने जानकारी दी कि हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत की अवधि 8 जुलाई तक बढ़ाए जाने के आदेशों के तहत डॉ. बिंदल को पुलिस के समक्ष पेश होना था। डीएसपी ने बताया कि माजरा केस में आज डॉ. बिंदल से पूछताछ की गई है। इसी मामले में पांवटा साहिब के विधायक और पूर्व मंत्री चौधरी सुखराम को शनिवार, 28 जून को माजरा पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए बुलाया गया है। गौरतलब है कि माजरा क्षेत्र में लकड़ी के लापता होने की घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। स्थिति ने उग्र आंदोलन का रूप ले लिया, जिसके बाद माजरा थाना में एफआईआर संख्या 97/2025 दिनांक 13 जून 2025 को दर्ज की गई। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं – 299, 132, 191(2), 191(3), 190, 51(2), 115(2), 121(1) तथा 109 – के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया के तहत सभी नामजद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में रहकर की जा रही है और उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]