Home » ताजा खबरें » 4 ग्राम चिट्टे के साथ सोलन पुलिस ने तीन युवक किए गिरफ्तार…

4 ग्राम चिट्टे के साथ सोलन पुलिस ने तीन युवक किए गिरफ्तार…

लाइव हिमाचल/सोलन:  सोलन पुलिस का चिट्टा के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में सोलन जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 4 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 23 जून को एसआईयू की टीम सोलन शहर में गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि आयुष होम स्टे के समीप एक बोलेरो गाड़ी में सवार तीन युवक रामेश्वर, अनिल और राम बहादुर बाहरी राज्यों से चिट्टा लाकर सोलन में युवाओं को बेचने की योजना बना रहे हैं। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार तीनों आरोपियों—शिमला के जटोली (मुंडाघाट)निवासी 35 वर्षीय रामेश्वर ठाकुर, मुंडाघाट निवासी 36 वर्षीय अनिल शर्मा और स्थानीय 34 वर्षीय राम बहादुर निवासी कलावग (मुंडाघाट) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 4 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में सदर पुलिस थाना, सोलन में अभियोग दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और मामले की छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *