Home » ताजा खबरें » सलोगड़ा में झाड़ियों के बीच पेड़ से लटका मिला 49 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी…

सलोगड़ा में झाड़ियों के बीच पेड़ से लटका मिला 49 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी…

लाइव हिमाचल/सोलन:  सोलन थाना के तहत कूड़ा संयंत्र सलोगड़ा के समीप पेड़ से झूलता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार कूड़ा संयंत्र सलोगड़ा के कर्मचारियों ने सोलन पुलिस को सूचना दी कि यहां झाडिय़ों के बीच एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति झाडियों के बीच लटका पाया गया। इसके बाद  एसएफएसएल की टीम को मौका पर बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण करवाया गया। जांच पर उक्त व्यक्ति की पहचान उसके बेटे अनिल ने की है। मृतक की पहचान ज्ञान चंद (49) निवासी गांव व डाकखाना मसेरन जिला मंडी हिमाचल हाल किरायेदार गांव सलोगडा, जिला सोलन  के रूप में हुई। मौका पर पुलिस टीम व एसएफएसएल की टीम द्वारा शव का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उसके शरीर पर कोई भी चोट-खरोंच के निशान न पाए गए हैं केवल गले में रस्सी के निशान पाए गए हैं। शव जिस जगह पर लटका हुआ है उसी स्थान के साथ नगर निगम का कूड़ा संयंत्र है जिस कारण मृतक के शव पर मखियां लगी हुई है। निरीक्षण करने पर शव 2/3 दिन पुराना लग रहा है। मौका पर मृतक के परिजन व अन्य लोगों के बयान लेखबद्ध किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच पर पाया गया कि मृतक ज्ञान चन्द गांव सलोगडा में अपने परिवार के साथ किराये के कमरा में रह रहा था। 21 जून 2025 को वह प्रात: के समय घर से निकला था। मृतक ने करीब 9.00/9.15 बजे अपने छोटे बेटे जो चंडीगढ़ में रह रहे हैं को फ़ोन करके बतलाया कि शाम को घर आ जाना क्योंकि घर पर कल रिश्तेदार आ रहे हैं। उसके बाद मृतक ने कोई भी फोन न उठाया। अभी तक की जांच पर पाया जा रहा है कि मृतक की मृत्यु फंदा लगाने के कारण हुई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *