Home » ताजा खबरें » छतों से पत्थर फेंकने वाले आज़ाद, शांत कराने वाले सलाखों के पीछे: जयराम ठाकुर

छतों से पत्थर फेंकने वाले आज़ाद, शांत कराने वाले सलाखों के पीछे: जयराम ठाकुर

नाहन: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को पांवटा साहिब में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी भी 97 प्रतिशत हिंदू समाज को हराने की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए हैं। सरकार हिंदूवादी समाज से जुड़े लोगों को झूठे मामलों में फंसा रही है और उन्हें जेल भेजने की साजिश रच रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि एक बेटी के लापता होने के मामले में परिजन लगातार गुहार लगा रहे थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब परिजन की भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने प्रतिक्रिया दी, तब प्रशासन ने पीड़ितों को ही अपराधी बना दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विधायक सुखराम चौधरी लोगों को शांत करवाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन पर ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि छतों से पत्थर फेंकने वालों में से कितनों पर कार्रवाई हुई? उन्होंने संजौली और शिमला की घटनाओं का भी उल्लेख किया, जहां उनके अनुसार प्रशासन ने हिंदू समाज के विरोध प्रदर्शनों को दबाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सत्ता के दबाव में कार्य कर रहा है और पीड़ित पक्ष को ही निशाना बनाया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने सरकार से मांग की कि अब तक गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को तत्काल रिहा किया जाए, दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाएं और हिंदू समाज को फंसाने की राजनीति बंद हो। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने सत्ता के संरक्षण में भावनाएं कुचलने का प्रयास जारी रखा, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]