Home » ताजा खबरें » सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने हासिल किए 98.7% अंक, मेरिट लिस्ट में दर्ज कराया अपना नाम…

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने हासिल किए 98.7% अंक, मेरिट लिस्ट में दर्ज कराया अपना नाम…

लाइव हिमाचल/सोलन : नालागढ़ के रामशहर तहसील अंतर्गत राजकीय सीनियर माध्यमिक स्कूल छियाछी की छात्रा तनीषा ने हिमाचल बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.57% हासिल कर मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि सोलन जिले में केवल इसी सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है. तनीषा की इस उपलब्धि से न केवल उनके स्कूल और गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. तनीषा के इस असाधारण प्रदर्शन पर उनके माता-पिता बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं. स्कूल में भी उत्सव का माहौल है. प्रिंसिपल और स्टाफ ने तनीषा का भव्य किया और उसे शुभकामनाएं दीं. तनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया. उसने बताया, ‘मेहनत और समर्पण के साथ-साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का समर्थन इस उपलब्धि का आधार बना. पढ़ाई के प्रति रुचि शुरू से ही रही है. भविष्य में भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहती हूं। प्रिंसिपल मनमीत कौर ने तनीषा की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, ‘तनीषा ने न केवल हमारे स्कूल, बल्कि पूरे छियाछी गांव और सोलन जिले का नाम रोशन किया है. यह गर्व की बात है कि जिले में एकमात्र हमारा सरकारी स्कूल है, जिसके विद्यार्थी ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई. तनीषा ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे कोई बाधा नहीं टिक सकती.’ प्रिंसिपल ने तनीषा और उनके पिता श्याम लाल को विशेष रूप से बधाई दी. उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *