Home » ताजा खबरें » निःशुल्क आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने साबित की प्रतिभा, सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता

निःशुल्क आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने साबित की प्रतिभा, सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता

लाइव हिमाचल/मंडी : हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में डॉ विजय मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल, धर्मपुर ने एक बार फिर से शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की है। इस परीक्षा में छात्रा एलविना नेगी ने 700 में से 687 अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय बोर्ड मेरिट में अपना नाम दर्ज कराया। इसके साथ ही विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। डॉ विजय मेमोरियल स्कूल प्रदेश का एकमात्र पूर्णतः निःशुल्क आवासीय शिक्षा संस्थान है, जो साई इटरनल फाउंडेशन, शिमला के सहयोग से संचालित होता है। यह संस्थान प्रदेश भर से मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को आठवीं के बाद चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश देकर नवमी से जमा दो तक विज्ञान संकाय में निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन व अन्य सुविधाएँ प्रदान करता है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश और डीपीई विजय ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष 35 से 40 मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण और अनुशासित शैक्षिक वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने इस वर्ष के परिणाम को विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन और अनुशासनपूर्ण वातावरण का परिणाम बताया। यह लगातार सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब प्रतिभा को सही अवसर और संसाधन मिलते हैं, तो वे असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *