Home » ताजा खबरें » Operation Sindoor Live Updates: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मिट्टी में मिले पाकिस्तानी आतंकियों के अड्डे…

Operation Sindoor Live Updates: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से मिट्टी में मिले पाकिस्तानी आतंकियों के अड्डे…

नेशनल डेस्क: आखिरकार वो दिन आ ही गया जब भारत ने पहलगाम में मारे गए 26 सैलानियों का बदला ले लिया. भारत ने पीओके पर कई मिसाइलें दागकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. 9 ठिकानों पर 24 हमले में 8 लोगों की मौत हुई है और 33 लोग घायल हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक भारत ने कई देशों को इस हमले की जानकारी भी दी है. इन 9 ठिकानों में 4 पाकिस्तान में स्थित ठिकाने और 5 पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आंतकी ठिकानों पर हमला हुआ है. भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी भारतीय सेना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में 9 लोकेशन पर एयर स्ट्राइक किया गया है। भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना ने PoK और पाकिस्तान के भीतर एयर स्ट्राइक किया है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि भारतीय वायु सेना ने टेरर लोकेशन को निशाना बनाया है, और स्ट्राइक में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है। वायु सेना का ये स्ट्राइक भारत के कमोबेश 300 लोकेशन पर होने वाले मॉक ड्रिल से कुछ घंटे पहले किया गया है। पहलगाम में आतंकियों ने बैसरन घाटी को निशाना बनाया था और इस दौरान 26 टूरिस्ट आतंकियों की गोलीबारी में मौत हो गई थी।

भारत की ओर से पाकिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। प्रेस रिलीज में मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। कुल मिलाकर, नौ (9) साइटों को लक्षित किया गया है। हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *