Numerology 05 May 2025: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 20 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज जानकी जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा आज श्री बगलामुखी जयंती भी है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, साथ ही सेहत पहले की अपेक्षा से बेहतर बनेगी।
- मूलांक 2- ऑफिस के सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा।
- मूलांक 3- आपके दैनिक कार्यों में बदलाव होंगे, जिससे आपका काम समय रहते पूरे होंगे।
- मूलांक 4- नाराज दोस्त को मनाने के लिए आप एक कदम आगे बढ़ेंगे, मनमुटाव दूर होगा।
- मूलांक 5- आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा, लोग आपसे बहुत खुश होंगे।
- मूलांक 6- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, दांपत्य जीवन में सामंजस्य बेहतर रहेगा।
- मूलांक 7- आस-पास के लोग आपके काम से प्रभावित होंगे, आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।
- मूलांक 8- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आप बेहद खुश होंगे।
- मूलांक 9- आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, धैर्य से फैसला लें।
ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा।





