Home » ताजा खबरें » पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 55.6 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर धरा

पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 55.6 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर धरा

लाइव हिमाचल/बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत विभाग की स्पैशल डिटैक्शन टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पंजाब राज्य के एक व्यक्ति को 55.6 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो यह इस साल की पुलिस द्वारा पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप है। पुलिस की टीम ने इस मामले में फिरोजपुर पंजाब के एक युवक को थापना टनल-2 स्वारघाट के पास गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अरमान (23) निवासी मकान नंबर 41 कुम्हार मंडी फिरोजपुर कैंट पंजाब के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह युवक हिमाचल और पंजाब राज्य का मुख्य चिट्टा तस्कर है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *