Home » Uncategorized » जिला सोलन पत्रकार संघ की दो दिवसीय ब्रिज, कैरम और चैस प्रतियोगिता संपन्न

जिला सोलन पत्रकार संघ की दो दिवसीय ब्रिज, कैरम और चैस प्रतियोगिता संपन्न

सोलन: जिला सोलन पत्रकार संघ की दो दिवसीय ब्रिज,कैरम और चैस प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज सेवी तरसेम भारती ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। परंपरा अनुसार जिला पत्रकार संघ सोलन के प्रधान पुनीत वर्मा, महासचिव अश्विनी शर्मा व मुख्य सलाहकार ज्ञान सुमन ने मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ देकर संघ की ओर से स्वागत किया।
सोलन के चंबाघाट स्थित एक होटल में प्रतियोगिता के सेमीफाइन और फाइनल मुकाबले हुए। सर्वप्रथम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया और हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इसके बाद प्रतियोगिता के फाइलन मुकाबले हुए। ब्रिज प्रतियोगिता की ट्रॉफी पवन ठाकुर और सोमदत्त शर्मा ने अपने नाम की। जबकि ज्ञान सुमन और ललित कश्यप की जोड़ी उपविजेता रही। पुरूष वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में संजय हिंदवान और हेमंत अत्रि की जोड़ी विजेता रही। जबकि सोमदत्त शर्मा और ललित कश्यप की जोड़ी उप विजेता रही। इसी तरह महिला वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में नेहा शर्मा विजेता रही। जबकि पूनम शर्मा उपविजेता रही।
चैस प्रतियोगिता में राजेशराज विजेता रहे और पुनीत वर्मा उपविजेता रहे।
पत्रकार खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्व भाग लिया और ब्रिज,कैरम,चैस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि तरसेम भारती ने जिला सोलन पत्रकार संघ को ब्रिज,कैरम और चैस स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहे खिलाडिय़ों को ट्राफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया।
प्रिंट मीडिया की गरिमा आज भी बरकरार…
इस मौके पर तरसेम भारती ने कहा कि जिला पत्रकार संघ सोलन जनमानस की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी हर समय तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में मीडिया की भूमिका पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आज मीडिया का स्वरूप काफी बदल चुका है,लेकिन प्रिंट मीडिया की गरिमा आज भी बरकरार है। भारती ने कहा कि शुरू से ही राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका अहम रही है। उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी से बाहर निकालने में प्रतियोगिताएं एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भारती ने कहा कि पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा की दिशा में हर राज्य की सरकारों को गहनता से विचार करना चाहिए और इस वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बनानी चाहिए। मुख्यातिथि तरसेम भारती ने जिला पत्रकार संघ सोलन को खेलात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि देने का ऐलान किया। इससे पूर्व संघ की तरफ से मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सोलन पत्रकार संघ के वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12