



वैज्ञानिक और ज्योतिष दृष्टि से 21 अप्रैल 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन अंतरिक्ष एक अद्भुत नजारे का साक्षी बनेगा। कई साल बाद 21 अप्रैल 2025 की रात आसमान से उल्काओं यानी आकाश में दिखने वाली चमकीली लकीरें या टूटते तारों की बारिश होगी। वैज्ञानिक इस घटना को लिरिड मीटिओर शॉवर कहते हैं। जबकि धर्म विशेषज्ञों के अनुसार इस दिन आसामान से टूटते तारों का पिंड गिरेगा, जिससे पूरे ब्रह्मांड की शक्तिशाली ऊर्जाएं एक्टिव हो जाएंगी। शास्त्रों में बताया गया है कि जब ब्रह्मांड की सभी ऊर्जाएं एक्टिव होती हैं तो उस समय मांगी हुई इच्छा जरूर पूरी होती है। कई साल बाद जब 21 अप्रैल 2025 को बेहद शक्तिशाली ऊर्जा बनने के आसार हैं, तो इस दौरान कुछ कामों को करने से प्रत्येक व्यक्ति की मुरादें पूरी हो सकती हैं।
ब्रह्मांड की सभी ऊर्जाएं होंगी एक्टिव
धर्म विशेषज्ञों के अनुसार, 21 अप्रैल 2025 का दिन बेहद शुभ व खास है। साल 2025 मंगल का वर्ष है। यदि आप 2+0+2+5 को जोड़ते हैं तो 9 अंक आता है। वहीं जब आप 09:09 यानी 0+9+0+9= 18 और 1+8 को जोड़ते हैं तो भी 9 अंक आता है। अंक शास्त्र में अंक 9 का संबंध मंगल ग्रह से बताया गया है, जो ऊर्जा के कारक ग्रह हैं। इसलिए 21 अप्रैल 2025 की रात 9 बजकर 9 मिनट पर सभी ऊर्जाएं सबसे ज्यादा एक्टिव होंगी। खासकर गूढ़ और दिव्य ऊर्जा के सक्रिय होने की संभावना है।
इस बात का रखें खास ध्यान
21 अप्रैल 2025 की रात 9 बजकर 9 मिनट पर आसमान की तरफ देखकर अपनी इच्छा को बार-बार बोलें। अपनी विश को बोलते समय आंखें खुली रखें और हाथ जोड़ लें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो ब्रह्मांड आपकी वो विश जरूर पूरी करेगा। लेकिन जो भी विश आप ब्रह्मांड से मांगेंगे, उसे तब तक किसी को न बताएं जब तक वो पूरी नहीं हो जाती।