Home » ताजा खबरें » हिमाचल कैडर की IAS अनुराधा ठाकुर होंगी वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों की नई OSD

हिमाचल कैडर की IAS अनुराधा ठाकुर होंगी वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों की नई OSD

लाइव हिमाचल/शिमला : केंद्र सरकार ने हिमाचल कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर को नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया है। उन्हें सचिव पद के वेतन और रैंक में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्तमान में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर कैबिनेट की नियुक्ति समिति की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। वह आगामी 30 जून को आर्थिक मामलों के वर्तमान सचिव अजय सेठ के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पदभार संभालेंगी। केंद्र सरकार ने उनके कार्यभार ग्रहण से पहले उन्हें ओएसडी के रूप में तैनात किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बीते मार्च माह में अनुराधा ठाकुर के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि के विस्तार को मंजूरी दी थी। आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर एक अतिरिक्त वर्ष के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में अपनी भूमिका में बनी रहेंगी। एसीसी ने 24 मार्च 2025 से आगे उनके कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दे दी है, जो 24 मार्च, 2026 तक या अगली सूचना तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि अनुराधा ठाकुर 1994 बैच की हिमाचल कैडर की आईएएस हैं। पिछले वर्ष प्रदेश सरकार ने उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। वर्तमान में अनुराधा ठाकुर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *