Home » ताजा खबरें » निजी बस और पर्यटक वाहनों में हुई टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

निजी बस और पर्यटक वाहनों में हुई टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

लाइव हिमाचल/कुल्लू : जिला मुख्यालय कुल्लू में शुक्रवार को एक निजी बस और पर्यटक वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस और पर्यटक वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों वाहनों को हटवाया और यातायात बहाल किया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। ऐसे में न तो किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और न ही मामला पुलिस रिकॉर्ड में गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन हालात सामान्य होने में ज्यादा देर नहीं लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *