Home » ताजा खबरें » शिमला फ्लाईओवर पर हादसा, क्रेन से गिरे चार मजदूर घायल, कंपनी पर केस

शिमला फ्लाईओवर पर हादसा, क्रेन से गिरे चार मजदूर घायल, कंपनी पर केस

लाइव हिमाचल/शिमला: शिमला के चलौंठी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से बुधवार देर रात को चार मजदूर गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर दिया है। बता दें कि परवाणू-शिमला फोरलेन पर संजौली के चलौंठी में फ्लाईओवर बनाने का काम जारी है। यहां पर मजदूर दिन रात काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे मजदूर जब टावर क्रेन पर चढ़कर काम कर रहे थे और फ्लाईओवर का पिलर बनाने का काम कर रहे थे। इस दौरान तेज तूफान और मौसम की गड़गड़ाहट से बिजली चली गई और नीचे उतरते वक्त मजदूर घायल घायल हो गए। इसके बाद घायल मजदूरों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। मजदूरों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के बाद पुलिस ने एफआईआर की है और अब मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि क्रेन का स्विंग ऊपर से खुला होने के कारण मजदूर नीचे गिरे। गनीमत यह रही सभी मजदूरों की जान बच गई। घायल मजदूरों में दिलखुश खान, मोहम्मद कलीम खान, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद छोटे शामिल हैं। ये सभी बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *