Home » ताजा खबरें » नशे की हालत में साथी को भाखड़ा नहर में फेंका, दो दिन बाद मिली शव

नशे की हालत में साथी को भाखड़ा नहर में फेंका, दो दिन बाद मिली शव

Oplus_131072

नालागढ़: 15 अप्रैल को लापता हुए युवक का शव दो दिन बाद पंजाब के मोरिंडा में मिला है। पुलिस ने युवक के साथी को पंजाब के जालंधर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक की पहचान 24 वर्षीय राजन दीप सिंह उर्फ राजा निवासी हरदो नमोह डाकघर गरदला तहसील आनंद साहिब, रूपनगर (पंजाब) के तौर पर हुई है। राजा ने पुलिस को बताया कि 25 वर्षीय गुरविंद्र सिंह गिंडी पुत्र राजिंद्र सिंह निवासी मलपुर (बद्दी) को ओवरडोज हुई थी। उसे वह बद्दी स्थित डिस्पेंसरी ले गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने पुलिस बुलाई तो वह घबराकर वहां से घनौली की तरफ भाग गए और हड़बड़ाहट में भाखड़ा नहर में फेंक दिया।

16 अप्रैल को मिली लापता होने की सूचना

बद्दी पुलिस थाना में 16 अप्रैल को गुरविंद्र सिंह के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस और उसके रिश्तेदार उसे ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। वीरवार को मोरिंडा नहर में युवक का शव पुलिस को मिला। बद्दी व रूपनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। गुरविंद्र सिंह के गायब होने की जानकारी पुलिस को उसके रिश्तेदार अभिषेक सैनी निवासी गांव भुड्ड बद्दी जिला सोलन ने दी।अभिषेक ने बताया कि गुरविंद्र 15 अप्रैल शाम पांच बजे राजा जो इनके पास बतौर चालक काम करता है, के साथ गया था। उसी रात 12 से एक बजे के बीच गुरविंद्र के भाई के मोबाइल फोन पर वाट्सएप वायस टैग से संदेश भेजा कि गुरविंद्र को रूपनगर के निकट घनौली के आसपास नहर में फेंक दिया है। उसने बताया कि वह नशे में था और ओवरडोज हो गई थी। गुरविंद्र की गाड़ी को वह नहर के पास छोड़ रहा है और खुद उत्तर प्रदेश चला गया है। इस संदेश को गुरविंद्र के भाई ने 16 अप्रैल की सुबह सुना तो वह बद्दी पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस को गुरविंद्र की गाड़ी जालंधर में मिली है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]