Home » ताजा खबरें » शिमला में ब्लैकमेल कर युवती से बार बार रेप:वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाए संबंध…

शिमला में ब्लैकमेल कर युवती से बार बार रेप:वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाए संबंध…

लाइव हिमाचल/शिमला : राजधानी शिमला के छोटा शिमला थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में आरोपी की बहन के माध्यम से वह उसके संपर्क में आई थी। जिसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और शिमला के कई जगहों पर उससे मुलाकात की। युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसके साथ मारपीट करता है और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे छोटा शिमला के जंगल में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ मारपीट भी की। युवती का आरोप है कि आरोपी उससे पैसों की मांग करता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक मंगलवार को आरोपी उसके घर के पास आया और उसे धमकी दी कि वह उसके घरवालों को सब कुछ बता देगा। इससे डर कर युवती घर से निकल गई। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे आईजीएमसी के पास मिला और कार में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब युवती ने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे कुफ्टाधार रोड पर ले गया। जहां उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और शारीरिक संबंध बनाने या दो लाख रुपए देने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक युवती की शिकायत पर अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 115 (2) व 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *