Home » ताजा खबरें » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन…

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन…

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन..

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्रधानाचार्य चंद्रदेव ठाकुर की अगुवाई में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कमेटी ने भाग लिया। इवेलुएशन कमेटी में राधा शर्मा कमलेश शर्मा वह सभी कक्षा प्रभारी इनफॉरमेशन कमेटी में अंजना और रिम्मी, सर्च एंड रेस्क्यू कमेटी में हेमलता नेगी, राधे श्याम, साधना नेगी तथा फर्स्ट एड कमेटी में निवेदिता कलसी, आरती, कुसुम लता, कांता एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं को भी इन कमेटी में शामिल किया गया। वहीं इसके कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन प्रभारी देवीचंद ने छात्र-छात्राओं को प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता अर्थशास्त्र भूपेंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्कूल में मॉकड्रिल करवाने की उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान की इस कार्यक्रम में एनसीसी के 15 कैडेट्स और स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा सर्च रेस्क्यू में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं इस कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य चंद्रदेव ठाकुर ने आपदा प्रबंधन पर की गई मॉकड्रिल के लिए विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *