Home » ताजा खबरें » हिमाचल में गर्मी का कहर शुरू: तापमान सामान्य से अधिक, बारिश की कमी से बढ़ी चिंता

हिमाचल में गर्मी का कहर शुरू: तापमान सामान्य से अधिक, बारिश की कमी से बढ़ी चिंता

Oplus_131072

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है. वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है. हालांकि कहीं-कहीं बादल छाने की संभावना जताई गई है, लेकिन इससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. न्यूनतम तापमान भी 8.9 डिग्री रहा। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग सुबह-शाम ही घरों से बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं. खेतों में काम करने वाले मजदूर भी अधिक प्रभावित हो रहे हैं. गर्मी बढ़ने के चलते पंखों, कूलरों और एसी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है. साथ ही लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में और उछाल आएगा. मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा रह सकता है. हालांकि, 8 और 9 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है.

बारिश की भारी कमी से संकट
इस बार विंटर सीजन के बाद प्रदेश में 36% कम बारिश हुई है. 1 मार्च से 3 अप्रैल के बीच सामान्य 118.1 मिमी बारिश की तुलना में केवल 75.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है. अप्रैल से जून के बीच भी सामान्य से कम बारिश का अनुमान है, जिससे गर्मियों में पानी की किल्लत की आशंका बढ़ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *