Home » ताजा खबरें » सोलन : 5 अप्रैल को सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

सोलन : 5 अप्रैल को सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

सोलन : सोलन के अर्की स्थित उप-रोजगार कार्यालय में 5 अप्रैल को सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती मैसर्ज एसआईएस लिमिटेड, आर.टी.ए. बिलासपुर द्वारा की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी सोलन, जगदीश कुमार ने बताया कि योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के लिए कुछ विशिष्ट शारीरिक मापदंड भी अनिवार्य हैं। उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए, जबकि वजन 52 से 92 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। इन पदों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। जगदीश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। सभी योग्य अभ्यर्थी कैंडिडेट लॉग इन टैब के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं और अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 अप्रैल, 2025 को सुबह 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय अर्की, जिला सोलन पहुंचना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने खर्चे पर ही साक्षात्कार स्थल तक पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-227242 या मोबाइल नंबर 70184-72132 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *