शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 1 से 7 अप्रैल तक सप्ताह के शेष दिनों के दाैरान पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है. दो दिन धूप खिलने के बाद एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और फिर चार जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने यह जानकारी दी है. इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलेंगी और मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा है और 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है. मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, दक्षिण मंडी, दक्षिण चंबा, दक्षिण सोलन और दक्षिण सिरमौर के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम और 7-13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इस दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, उत्तर चंबा, उत्तर कुल्लू के कई हिस्सों में यह सामान्य या सामान्य के करीब और 1 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल स्पीति के केलॉन्ग में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सोमवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. विभाग का कहना है कि 03 अप्रैल, 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इस वजह से 03 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिलों में एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है तथा सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. इस बीच राज्य के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।





