Home » ताजा खबरें » नालागढ़ में 18 झुग्गियां जलकर राख, आग की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

नालागढ़ में 18 झुग्गियां जलकर राख, आग की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

Oplus_131072

नालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत भटौली कलां इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को भीषण आग लगने का मामला सामने आया। इस आगजनी में 18 झुग्गियां जलकर राख हो गईं, जिससे प्रवासी श्रमिकों का सारा सामान भी जल गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ढाई साल की मासूम बच्ची की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर तुरंत नियंत्रण नहीं पाया जा सका। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं, जिससे लोग सहमे हुए हैं। यह हादसा भटौली कलां में अब्बोट फार्मा के समीप पेश आया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि झुग्गियों में रहने वाले श्रमिकों को अपना सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों से घिर गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। प्रवासी मजदूरों का सामान जलकर राख हो गया, जिससे वे बेसहारा हो गए हैं। दमकल विभाग लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा है, लेकिन भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने आग की जांच के आदेश दिए हैं और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]