Home » ताजा खबरें » शिमला में खाई में गिरी कार, 4 की मौत:मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल, शोघी-मैहली सड़क पर हुआ हादसा…

शिमला में खाई में गिरी कार, 4 की मौत:मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल, शोघी-मैहली सड़क पर हुआ हादसा…

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार रात को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक आल्टो कार (HP07-D1154) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा बालूगंज थाना अंतर्गत शोघी पुलिस चौकी के तहत आनंदपुर-मैहली मार्ग पर लालपानी पुल के पास हुआ। हादसे में मरने वालों की पहचान चालक जय सिंह नेगी (40) पुत्र पद्म नेगी निवासी संजौली शिमला के अलावा रूपा सूर्यवंशी (45) पत्नी भगवान दास , रूपा की 14 वर्षीय बेटी प्रगति और 10 वर्षीय बेटे मुकुल हेतराम निवासी नवबहार शिमला के रूप में हुई है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे। कार में रूपा सूर्यवंशी अपनी बेटी प्रगति के साथ सफर कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक चारों लोग HP07-D-1154 नंबर की कार में सवार होकर कही जा रहे थे। गाड़ी को जय सिंह नेगी चला रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अंधेरा और दुर्गम इलाका होने के कारण शवों को निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शवों का आज आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *