Home » ताजा खबरें » एडीसी राहुल जैन व बीडीओ धर्मपुर परवान कुमार ने किया जाबली पंचायत का दौरा…

एडीसी राहुल जैन व बीडीओ धर्मपुर परवान कुमार ने किया जाबली पंचायत का दौरा…

लाइव हिमाचल/सोलन: जिला सोलन के एडीसी राहुल जैन व बीडीओ धर्मपुर परवान कुमार ने मंगलवार को जाबली पंचायत मे विकास कार्य का निरीक्षण किया। जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना गर्ग ने बताया कि पंचायत में मनेरगा ,15वें वित्त आयोग से चले विकास कार्यों का जायजा लिया। एडीसी राहुल जैन की अगुवाई मे पंचायत मे बन रही पानी की कूहल, पानी के टैंक व लोगों के घरों तक जाने वाले पक्के रास्तों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच भी की गई। विकास खंड धर्म पुर की ग्राम पंचायत जाबली में चल रहे मनरेगा, पंद्रहवां वित व अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। पंचायत के गांव पनिहार में सिंचाई कूहल, टैंकों को देखा। जाबली में आवास योजना के तहत बन रहे प्रेमू राम के मकान का भी निरीक्षण किया। वहीं एडीसी सोलन ने जाबली पंचायत में बन रहे नए पंचायत भवन के बारे में भी जानकारी ली। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नेशनल हाईवे के साथ जाबली में बनने वाले प्रस्तावित हिम ईरा भवन की भूमि का भी निरीक्षण किया तथा इसके बारे में चर्चा की। इस मौके पर बीडीओ धर्म पुर प्रवीण कुमार, पंचायत प्रधान कल्पना गर्ग,उप प्रधान विनय अत्रि, पंचायत सचिव विक्रम,वार्ड सदस्य लाज किशोर, ओमप्रकाश,मितिका शर्मा, तकनीकी सहायक संजू वर्मा, हरीश शर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *