बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड में पुलिस 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और कुलदीप उर्फ शिशु की गिरफ्तारी एसआईटी टीम ने की है. इस केस में अब तक कुल सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं. हालांकि, दो शूटर अब भी गिरफ्त से बाहर हैं. उधर, घायल बंबर ठाकुर को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह बजट सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में पहुंचे. बैसाखियों के सहार आए बंबर ठाकुर ने भाजपा नेता और विधायक त्रिलोक जम्बाल पर फिर आरोप लगाए और आरोपियों के साथ त्रिलोक जम्वाल की तस्वीरें भी शेयर की. जानकारी के अनुसार, होली के दिन हुए इस गोलीकांड में डीआईजी सौम्या सांबशिवन की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई थी. इस दौरान सोमवार को हरियाणा के रोहतक से शूटर अजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसे अब बिलासपुर लाया जा रहा है. शिमला में बंबर ठाकुर ने मामले में और गिरफ्तारियों की पुष्टि की और बताया कि भाजपा विधायक त्रिलोक जम्बाल को विधानसभा चुनाव में आरोपियो ने फंडिंग की थी. उन्होंने शूटर की तस्वीरें बीजेपी विधायक के साथ शेयर करते हुए बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि बिलासपुर का चिट्टा सप्लायर फांदी को विधायक त्रिलोक जम्वाल उनके साथ रहता था. बंबर ठाकुर ने पिस्टल और बंदूक के साथ आरोपियों की कई फोटो शेयर की. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान मेरे बेटे पर हमला किया था. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर भी मामले को देखें. उन्होंने कहा कि कौन है जो चाहता है कि बंबर ठाकुर को रास्ते से हटाया जाए. उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस की जांच पर विश्वाश है. बंबर ठाकुर ने कहा कि वह सीएम को पत्र को देने आए हैं. क्योंकि त्रिलोक जम्बाल कह रहे हैं कि मेरी सिक्योरिटी हटाई जाए. अगर उस दिन मेरी सिक्योरिटी ना होती तो अब तक मैं मर चुका होता. ऐसे में मेरी सिक्योरिटी बढ़ाई जाए। बंबर ने कहा कि शिमला में उनके डॉक्टर कई दोस्त हैं और उन्होंने ही कहा कि आप शिमला आ जाओ. साथ ही वहां बिलासपुर में सिक्योरिटी का भी मुद्दा था. उधर, इसी गोलीकांड में घायल हुए उनके पीएसओ संजीव कुमार का बिलासपुर के एम्स में इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.





